जोशीमठ , PAHAAD NEWS TEAM

राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज जोशीमठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई. विशेष शिविर में 25 स्वयंसेवी छात्राएं भाग ले रही हैं।

जीजीआईसी सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम नौटियाल ने छात्राओं को एनएसएस के महत्व और अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अनुपम बहुगुणा ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की.

विशेष शिविर के उद्घाटन के मौके पर पीटीए अध्यक्ष रमा पाण्डे एवं एसएमसी अध्यक्ष विमला देवी वतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही। इस मौके पर स्वयं सेवियोंए शिक्षकों एवं पस्थित अथितियों ने नशा मुक्त उत्तराखंड – संस्कारयुक्त उत्तराखंड की शपथ ली।

जीजीआईसी सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम नौटियाल ने छात्राओं को एनएसएस के महत्व और अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अनुपम बहुगुणा ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज जोशीमठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई. विशेष शिविर में 25 स्वयंसेवी छात्राएं भाग ले रही हैं।