टिहरी गढ़वाल- कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने जनपद टिहरी गढ़वाल में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में की गई।
मामला कोतवाली कैम्पटी में दर्ज मु0अ0सं0 64/2025 धारा 109,138, 333,351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्त हैं:
सोबीर सिंह (24 वर्ष), पुत्र अडीमल, ग्राम शरीकपुर, थाना सिम्बावली, जनपद हापुड़, उत्तर प्रदेश।
सुखचैन सिंह (23 वर्ष), पुत्र बलजीत सिंह, ग्राम मुगलचक पनवा, थाना तरनतारन, जनपद तरनतारन, पंजाब।
दोनों अभियुक्त 24 अगस्त 2025 को हुई एक घटना के बाद जनता द्वारा की गई मारपीट में घायल हुए थे और उपचार हेतु दून अस्पताल में भर्ती थे। चिकित्सकीय उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने 26 अगस्त 2025 को रात 9.15 बजे दून अस्पताल मोर्चरी के बाहर मुख्य गेट के पास से दोनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के समय अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहे बरामद हुए:
सोबीर सिंह से: एक तमंचा 315 बोर और 1 खोखा कारतूस।
सुखचैन सिंह से: एक तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा और 1 खोखा कारतूस।
मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तों को जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत
उ0नि0 शिवराम
अ0उ0नि0 आनन्द सिंह रावत
अ0उ0नि0 शेर सिंह चौहान
हे0कानि0 विपुल कुमार
हे0कानि0 अजय कुमार
कानि0 नितिन कुमार (154)
कानि0 अतुल कुमार (115)
कानि0 राकेश चौहान (53)


Recent Comments