नैनबाग: देवभूमि उत्तराखंड से सावन माह में पहली बार तीन दिवसीय कांवड़ यात्रा शनिवार को हरिद्वार स्नान के लिए ग्राम भूटगांव द्वारिका पुरी से रवाना हुई। सुबह की प्रार्थना के बाद त्रिशूल और नाग देवता की छड़ी के साथ निवासियों का एक यात्रा दल हरिद्वार के लिए रवाना हुआ।
यात्रा 14 को भूटगांव द्वारिका पुरी पहुंचेगी जहां जलाभिषेक के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भूटगांव में द्वारिका पुरी के नाम से प्रसिद्ध एक पौराणिक शिव मंदिर है। यहां पहली बार ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने कांवड़ यात्रा का आयोजन किया और बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए.

देहरादून कांवली में मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री यात्रा का स्वागत करेंगे
यात्रा से पहले सुबह मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग उमड़े और भगवान शिव के जयकारे के साथ यात्रा शुरू हुई. यात्रा का मरोड़, नैनबाग आदि स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने भव्य स्वागत किया।
शनिवार को यात्रा हरिद्वार में विश्राम करेगी और 13 अगस्त को कांवली रोड होते हुए देहरादून पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य मंत्री यात्रा का स्वागत करेंगे. 14 को विकासनगर से यात्रा भूटगांव पहुंचेगी और शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष बच्चन सिंह चौहान, दिगम्बर सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, सुलतान सिंह चौहान, जयेन्द्र सिंहा, सिकन्दर सिंह, संदीप राणा, धूम सिंह रावत, शूवीर सिंह, बिक्रम सिंह, किशन सिंह, सरदार सिह चौहत, सुरेन्द्र सेमवाल, विजेन्द्र सिंह , खजान सिह, समशेर सिह, राजेन्द्र सिंह , जपवीर, प्रवीन, चैनू ,विरेन्द्र ,सुरेन्द्र नौटियाल, चमन सिह कैन्तुर , सुमेर सिंह, अनिल कैंतुरा आदि मौजूद रहे।

