देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

कौन बनेगा करोड़पति 13 के ग्रैंड फ्राइडे का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस बार ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और पी श्रीजेश शो में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करेंगे। कौन बनेगा करोड़पति 13 में टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं को देखा जाएगाl कौन बनेगा करोड़पति 23 अगस्त को शुरू हुआ और तब से चर्चा में है। फैंटास्टिक फ्राइडे एपिसोड हर शुक्रवार को प्रसारित होता है। यह शो का तेरहवां सीजन है। इसे अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं।

इस शुक्रवार के एपिसोड में दीपिका पादुकोण और फराह खान नजर आईं। अगले शुक्रवार के एपिसोड में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पी श्रीजेश नजर आएंगे। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। शुक्रवार का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें पी श्रीजेश और नीरज चोपड़ा नजर आ सकते हैं.

कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, अपने देश का नाम रोशन करके कौन बनेगा करोड़पति 13 के मंच पर आने वाले हैं गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और पी. श्रीजेशl सुनिए उनका संघर्ष और ओलंपिक का अनुभव। कौन बनेगा करोड़पति। 17 सितंबर रात 9:00 बजे। इस मौके पर नीरज चोपड़ा अमिताभ बच्चन को हरियाणवी सिखाने की कोशिश करेंगे। जबकि पी श्रीजेशl बताएंगे कि किस प्रकार इंडियन हॉकी टीम द्वारा कई टूर्नामेंट में पदक नहीं जीतने पर उन्हें अपमानित भी किया गया था ।

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि पी श्रीजेश हॉकी टीम के सदस्य हैं। इस टीम ने कांस्य पदक जीता है। ओलिंपिक में इस बार भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इससे भारत को कई मेडल भी मिले हैं। नीरज चोपड़ा की मेडल जीत के बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।