बागेश्वर : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई द्वारा नगर व्यापार मंडल चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है. अध्यक्ष पद पर कवि जोशी ने 443 मतों से और सचिव पुष्कर किरमोलिया ने 297 मतों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर हेमू जोशी 85 और सहसचिव पद पर राहुल साह 186 मतों से जीते हैं।

नगर व्यापार मंडल चुनाव अधिकारी राजेंद्र परिहार व प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल की निगरानी में मतगणना शुरू हुई. कुल पंजीकृत 1,463 व्यापारियों में से 1,257 व्यापारियों ने मतदान किया था, जिसमें कवि जोशी ने 688, दयाल पांडे 66, दीपक जोशी 245 देवेंद्र अधिकारी 95 और राजेंद्र उपाध्याय ने 150 मत प्राप्त किये थे ।

उपाध्यक्ष पद के लिए हेम जोशी को 515 वोट (जीते हुए), गिरीश बिष्ट को 430 मत, जगदीश चंद्र पाठक को 202 मत, राजेंद्र लाल साह को 99 वोट मिले. सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया को 567 (जीते), भूपेंद्र जोशी को 261, राजेन्द्र ओली 270, राजेन्द्र सिंह को 141 मत प्राप्त हुए. सह सचिव पद पर मंटू भरड़ा 528 (जीते), राहुल साह को 714 वोट मिले।