खटीमा : आज सुबह चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक व्यक्ति भाजपा के धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ का अध्यक्ष था।

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि सुबह स्वाला के पास एक टिप्पर वाहन यूके 03 CA 2244 दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर गई और दोनों घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने के बाद चालक जगदीश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति तेज सिंह का इलाज चल रहा है. मृतक जगदीश भाजपा के धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ के अध्यक्ष थे।

बताया जा रहा है कि टिप्पर वाहन बालू लेकर बेलखेत से रोड़ी लेकर खेतीखान जा रहा था। स्वाला के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद दोनों घायलों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई से बाहर निकाला गया।