खेल : दीपक चाहर भारतीय क्रिकेट टीम की सीमित ओवरों की टीम के अहम सदस्य बन गए हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को कई मैच जिताए हैं, लेकिन दीपक चाहर की बहन मालती चाहर पिछले दिनों से चर्चा में हैं। वह एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और मॉडलिंग भी करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

3 फिल्मों में काम किया है

मालती चाहर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अब तक तीन बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2017 में फिल्म मैनीक्योर के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में दो फिल्मों में काम किया। जिसमें एक फिल्म बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ जीनियस थी। फिल्म में वह रॉ एजेंट के किरदार में नजर आई थीं। इसके बाद वह उसी साल रिलीज हुई हश में भी नजर आई थीं।

इसके अलावा मालती ने पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म इश्क पश्मीना में अहम भूमिका निभाई थी. वह फिल्म में मुख्य भूमिका में भाविन भानुशाली के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दीं।

मालती चाहर बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वह वर्ष 2014 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट थीं और उसी वर्ष मिस उत्तरी क्षेत्र की मिस इंडिया प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं।

मालती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी एक्टिविटीज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। तस्वीरें और अपडेट समय-समय पर आते रहते हैं। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं।