देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
इंडियन प्रीमियर लीग के 41वें मैच में दिल्ली ने वानखेड़े मैदान पर कोलकाता को 4 विकेट से हरा दिया. दिल्ली को जीत के लिए 147 रनों की जरूरत थी जिसे उसने 6 गेंद शेष रहते बना लिया। दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने 42 और पॉवेल ने 33 रन बनाए। इससे पहले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता के लिए एरान फिंच और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की लेकिन दोनों जल्द ही आउट हो गए। कोलकाता ने नीतीश राणा के अर्धशतक और श्रेयस अय्यर के 42 रन की मदद से दिल्ली के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए।
वार्नर और पॉवेल की अच्छी पारी
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ का विकेट गंवा दिया. उमेश यादव ने अपनी ही गेंद पर कैच किया । मार्श के रूप में दिल्ली को दूसरा झटका, हर्षित राणा ने वेंकटेश के हाथों लपका। उन्होंने 13 रन बनाए। दिल्ली को तीसरा झटका वॉर्नर के रूप में मिला. वह अर्धशतक से चूक गए और उमेश ने 42 रन के स्कोर पर नरेन को कैच थमा दिया। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर ललित यादव आउट हो गए. नरेन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। अगली ही गेंद पर दिल्ली ने कप्तान पंत का विकेट गंवा दिया। उन्हें उमेश ने इंद्रजीत के हाथों लपका। वह केवल 2 रन ही बना सके। अक्षर पटेल छठे विकेट के लिए रन आउट हुए। उन्होंने 24 रन की पारी खेली.
A return to winning ways for the Delhi Capitals! 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2022
The Rishabh Pant-led side beat #KKR by 4 wickets & seal their 4⃣th win of the #TATAIPL 2022. 👍 👍
Scorecard ▶️ https://t.co/jZMJFLuj4h #DCvKKR pic.twitter.com/QCQ4XrJn0P
नीतीश राणा का अर्धशतक
कोलकाता के लिए एरान फिंच और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की लेकिन दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली के लिए डेब्यू कर रहे चेतन सकारिया ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. उन्होंने 3 रन बनाए। कोलकाता को दूसरा झटका वेंकटेश अय्यर के रूप में मिला, उन्हें अक्षर पटेल ने चेतन सकारिया के हाथों 6 रन के स्कोर पर कैच कराया . तीसरे विकेट के रूप में डेब्यू कर रहे बाबा इंद्रजीत आउट हो गए। उन्होंने 6 रन बनाए। उन्हें कुलदीप ने पावेल के हाथों कैच कराया।
कुलदीप ने इसी ओवर में सुनील नरेन को आउट किया। कप्तान अय्यर के रूप में कोलकाता को लगा पांचवां झटका, कुलदीप ने उन्हें 42 रन के स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया. कुलदीप ने भी इसी ओवर में रसेल को स्टंप आउट करा दिया । उनका खाता भी नहीं खुल सका। मुस्तफिजुर ने 7वें विकेट के रूप में रिंकू सिंह को पावेल के हाथों कैच कराया, उन्होंने 23 रन बनाए. 8वां झटका नीतीश राणा के रूप में लगा, उन्होंने 57 रन बनाए. मुस्तफिजुर ने उन्हें चेतन सकारिया के हाथों कैच कराया। अगली ही गेंद पर उन्होंने साउदी को क्लीन बोल्ड कर दिया।
मैच का शीर्ष खिलाड़ी: कोलकाता ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। वहीं, शानदार गेंदबाजी के लिए कुलदीप यादव के नाम ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही. गेंदबाज उमेश यादव ने पहली गेंद पर ही दिल्ली को जोरदार झटका दिया. उन्होंने खुद पृथ्वी शॉ का कैच लपका और उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया. वहीं उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मिशेल मार्श को दूसरी गेंद पर लाइफलाइन मिली .
IPL 2022: आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला
देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
पंजाब किंग्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में जब लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विरोधी टीम के कप्तान लोकेश राहुल के बल्ले को खामोश रखने पर टिकी होंगी . लखनऊ की टीम इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर चल रही है। टीम ने आठ में से पांच मैच जीते हैं। जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब की टीम आठ मैचों में चार जीत और इतनी ही हार के साथ छठे स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया था । जबकि पंजाब किंग्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हराकर इस मैच में उतरेगी। शीर्ष क्रम में राहुल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो शतक बनाए हैं और अर्धशतक भी लगाया है। वह 368 रन के साथ सीजन के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। मौजूदा सीजन में सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने उनसे ज्यादा रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा की अगुवाई में पंजाब का गेंदबाजी आक्रमण काफी संतुलित है और टीम राहुल को बड़ी पारी खेलने से रोकने की कोशिश करेगी.
रबादा के अलावा पंजाब की टीम में अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा, ऋषि धवन और राहुल चाहर जैसे गेंदबाज हैं, जो डेथ ओवरों में प्रभावशाली रहे हैं, जिन्हें बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के लिए पहचाने जाने जाने वाले एमसीए स्टेडियम में राहुल पर अंकुश लगाना होगा. . लेग स्पिनर चाहर 10 विकेट के साथ पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज हैं। लेकिन उन्हें भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। बल्लेबाजी विभाग में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले मैच में नाबाद 88 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की है जो टीम के लिए सकारात्मक पहलू है.
हालांकि कप्तान मयंक अग्रवाल की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है. मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और उन्होंने अब तक सात मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है. उनके प्रदर्शन में निरंतरता होनी चाहिए और धवन के साथ टीम को अच्छी शुरुआत करनी होगी. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली भानुका राजपक्षे ने प्रभावित किया है. उन्होंने सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 32 गेंदों में 42 रन बनाए थे और श्रीलंका का यह बल्लेबाज अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहेगा।
अगर पंजाब को बड़ा स्कोर करना है या बड़े लक्ष्यों का पीछा करना है तो शीर्ष क्रम को लियाम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो जैसे बल्लेबाजों के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना होगा. लखनऊ की टीम को उम्मीद होगी कि उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटन डिकॉक समेत अन्य बल्लेबाज कप्तान राहुल को अच्छा सहयोग देंगे। मुंबई के खिलाफ क्विंटन डिकॉक सिर्फ 10 रन ही बना पाए थे।
क्विंटन डिकॉक अब तक 225 रन बना चुके हैं, लेकिन अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं। बेहतर प्रदर्शन करते हुए लखनऊ की बल्लेबाजी को मजबूत करना होगा। लखनऊ के बल्लेबाजी क्रम में अनुभवी मनीष पांडे, आक्रामक बल्लेबाजों मार्कस स्टोइनिस और कृणाल पंड्या, भरोसेमंद दीपक हुड्डा और युवा आयुष बडोनी के अलावा वेस्टइंडीज के आलराउंडर जेसन होल्डर की मौजूदगी में गहराई है। टीम के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा और होल्डर ने प्रभावित किया है। दोनों ने मिलकर अब तक 14 विकेट लिए हैं और उन्हें यह प्रदर्शन पंजाब के खिलाफ भी जारी रखना होगा। स्पिनर कृणाल और रवि बिश्नाई के आठ ओवर अहम हो सकते हैं और मैच का रुख बदल सकते हैं।

