देहरादून,
गोल्ड लोन केप्री ग्लोबल कॅपिटल के बिजनेस हेड रवीश गुप्ता ने कहा कि मौजूदा दौर में वित्तीय सुरक्षा और स्थिरता लगातार लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है, और इसी वजह से स्ट्रैटेजिक क्लास एसेट के रूप में गोल्ड, यानी सोने के लिए सदा कायम रहने वाला लगाव और बढ़ गया है। सोना पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमारे परिवार का हिस्सा रहा है और यह वित्तीय समझदारी की विरासत को संजोए हुए है, जो संकट की घड़ी में हमें मजबूत सहारा देता है। सोने की अहमियत किसी भी दौर में कम नहीं हुई है और यह भौगोलिक दायरे से परे है, और इसी वजह से इसे सबसे ज्यादा उपयुक्त और बहु-उपयोगी संसाधन का दर्जा दिया जाता है। बाजार में उतार-चढाव से भरे माहौल के बीच, सोना बड़ी मजबूती से एक जीवन-रक्षक की भूमिका निभाता है, क्योंकि इसे किसी भी समय नगद राशि में बदला जा सकता है।
वर्तमान परिस्थितियों में टेक्नोलॉजी और फाइनेंस के गठबंधन ने तेजी से आर्थिक सहायता पाने के लिए एक सुविधाजनक रास्ता तैयार किया हैरू जिसका नाम है गोल्ड लोन। यह सचमुच बेहद सुविधाजनक तरीका है, जिसके जरिये लोग बिना किसी परेशानी के अपने घरों में आराम से बैठकर किसी भी प्रतिष्ठित नन-बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी या जाने-माने वित्तीय संस्थानों से फंडिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी आधुनिकता की पहचान बन चुकी है और इसने भारत के गोल्ड लोन बाजार को बड़ी तेजी से आगे बढ़ाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है। समय बीतने के साथ-साथ भारत के गोल्ड लोन बाजार का ढांचा भी बड़ी बारीकी से विकसित हुआ है, जो दर्शाता है कि लोन लेने वाले लोगों और व्यवसायों की ओर से मांग में समान रूप से बढ़ोतरी हुई है। यह बदलाव पारंपरिक बैंकों और नई गोल्ड लोन कंपनियों, दोनों द्वारा प्रेरित है। इस क्षेत्र में महारत हासिल करने वाली गोल्ड लोन बाजार के दायरे को बढ़ाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है। ऋण लेने के तरीके में एक बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है, क्योंकि लोग और व्यवसाय अब लोन देने वाले अनौपचारिक संस्थानों से हटकर स्थापित संस्थानों की ओर बढ़ रहे हैं। यह बदलाव वित्तीय समावेशन और पारदर्शिता की दिशा में हो रही प्रगति को दर्शाता है। गोल्ड लोन वित्तीय समावेशन तक पहुँचने का सबसे बेहतर माध्यम है, जो अलग-अलग आर्थिक स्तरों के बीच संतुलन को बढ़ावा देता है। गोल्ड लोन के जरिए तुरंत और आसानी से फंड उपलब्ध होता है जो कम आमदनी वाले परिवारों के लिए बेहद सुविधाजनक है, और यह उन्हें मुश्किल हालातों से निपटने में सक्षम बनाता है। मध्यम-आय वाले परिवारों के लिए भी गोल्ड लोन एक बड़ा सहारा है, और इसलिए वे बिना किसी परेशानी के इसे अपने वित्तीय साधनों में शामिल करते हैं। यहां तक कि अमीर तबके के लोग भी गोल्ड लोन को विविधतापूर्ण निवेश के लिए सबसे बेहतर साधन मानते हैं।

