देहरादून,
कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने आज कोटक कंजम्पशन फंड के लॉन्च की घोषणा की, जो असीमित अवधि वाली योजना है, जिसके तहत उपभोग एवं उपभोग संबंधी गतिविधियों में संलग्न कंपनियों की इक्विटी, इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में निवेश किया जाएगा। सदस्यता के लिए इस योजना का शुभारंभ 25 अक्टूबर को शुरू हो गया है जो 8 नवंबर, 2023 को बंद होगी।
यह फंड निवेशकों को संरचनात्मक, सांस्कृतिक एवं डिजिटल कारकों से प्रेरित भारत की बढ़ती उपभोग क्षमता में निवेश का अवसर प्रदान करेगा। यह संरचनात्मक विकास दरअसल शहरीकरण और आमदनी में बढ़ोतरी की वजह से उपभोक्ताओं के संगठित बाजारों की ओर रुख करने की वजह से संभव हुआ है। एकल और आकांक्षी परिवारों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण विवेकशील तरीके से किए जाने वाले व्यय में वृद्धि हो रही है, जिसका सांस्कृतिक तौर पर असर दिखाई दे रहा है, जिसके परिणामस्वरूप खपत में वृद्धि हो रही है। इसे डिजिटल प्रभाव से और बढ़ावा मिला है, जिससे ऑनलाइन शॉपिंग तथा इंटरनेट के उपयोग में वृद्धि हुई है।

केएमएएमसी ने लगातार विकसित हो रहे इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों में निवेश के जरिये लंबे समय में निवेशकों की पूंजी बढ़ाने के उद्देश्य से कोटक कंजम्पशन फंड को पेश किया है, ताकि निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने के साथ-साथ पूंजी बढ़ाने का बेहतरीन साधन मिल सके। इस फंड के तहत तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुओं, वित्तीय सेवाओं, मोटर-वाहन तथा मोटर वाहनों के कल-पुर्जे, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, दूरसंचार, उपभोक्ता सेवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, रियल्टी और कपड़ा जैसे विभिन्न क्षेत्रोंध्उद्योगों में निवेश किया जाएगा, जो योजना की निवेश रणनीति पर आधारित हैं और इसमें उपभोग के सभी क्षेत्र शामिल हैं।


Recent Comments