कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है. जिला पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने आदतन अपराधियों व नशा तस्करों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है. दो आरोपियों नदीम उर्फ ​​पौधा और चांद उर्फ ​​फिरोज के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जिले में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए आदतन अपराधियों पर नजर रखने का आदेश दिया है. ये अपराधी भविष्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम न दे सकें और सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में शामिल आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने अभियुक्त नदीम उर्फ पौधा पुत्र नसीम निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, चांद उर्फ फिरोज पुत्र जुल्फकार निवासी आमपड़ाव कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है. जिले में कई अपराधों में शामिल ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है.