देहरादून। लखवाड़ बांध प्रभावित काश्तकार संयुक्त संघर्ष मोर्चा का धरना-प्रदर्शन 8 नवंबर 2025 को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में काश्तकारों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं ने इसमें भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड सरकार और जल विद्युत निगम को “सद्बुद्धि” देने की प्रतीकात्मक प्रार्थना करते हुए पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ, रणसिंघा के साथ हवन किया।

मोर्चा की ओर से कहा गया कि जब तक 23 सूत्रीय मांगों पर लिखित और ठोस समाधान नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में संख्या बल बढ़ाया जाएगा और प्रदर्शन को चरणबद्ध तरीके से उग्र रूप दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी।
धरने में महिपाल सजवाण, महेंद्र पुंडीर, राकेश राणा, प्रेम रावत, आनंद तोमर, सुंदर चौहान, आनंद रावत, कमल रावत, राजेश सजवाण, सिया कुमार, जगत लाल डोगरा, जयपाल राणा, संदीप तोमर, शूरवीर तोमर, नागेंद्र रावत, सुरेश रावत, दीपक रावत, धीरज रावत, प्रीतम रावत, सुशील रावत, राजीव रावत, जसपाल रावत, संदीप रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

