लक्सर : हरिद्वार में पंचायत चुनाव के चलते अवैध शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है. इसे देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में लक्सर पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद हुई है।

दरअसल लक्सर में पंचायत चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को खानपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. क्षेत्र के दारियो गांव से गिरफ्तार नफर नाम के शराब तस्कर के पास से 5 लीटर कच्ची शराब और ब्राह्मण वाला गांव से गिरफ्तार पवन के पास से 5 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गयी है.
इसके साथ ही रायसी चौकी पुलिस ने महाराजपुर कला गांव से प्रदीप नाम के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्रदीप के पास से 192 देशी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। लक्सर सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है. उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. लगातार टीमें बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

