पौड़ी जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने अचानक लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना प्रोटोकॉल तोड़ अपने हेलीकॉप्टर से विधायक को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। अचानक CM के ऋषिकेश एम्स पहुंचने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने सिक्योरिटी व्यवस्था सुचारु की। करीब 3 मिनट तक एम्स में रुकने के बाद CM हेलीकॉप्टर से वापस देहरादून चले गए। एम्स के डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि CM किसी बीमार को अपने हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश ला रहे हैं इसकी अचानक सूचना मिलने पर एम्स ने अपनी पूरी तैयारी कर ली थी। इस दौरान राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल और एम्स के डायरेक्टर रवि कांत ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
जानें क्यों एक विधायक की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने तोड़ा प्रोटोकॉल



