देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर बदरीनाथ मार्ग को बंद करने के निर्देश दिये हैं, प्रदेश में कई जगहों पर शनिवार को बारिश की संभावना बताई जा रही है जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई क्षेत्र में तेज धूप निकली रहेगी व कई क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।
फिर बंद हुआ बदरीनाथ मार्ग
उत्तराखंड में बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे पहले भी प्रदेश के मार्ग बंद किये गए थे, बदरीनाथ मार्ग पर बारिश के कारण मलबा इक्ट्ठा होने से मार्ग को बंद किया गया है, हालांकि बदरीनाथ मार्ग को शाम तक खोला जा सकता है।
जनपद में अभी भी बंद हैं 17 संपर्क मार्ग
चमोली जनपद में शनिवार को मौसम सामान्य बना हुआ है। यहां सुबह बारिश होने के बाद कुछ राहत है लेकिन आसमान में बादल छाए हैं। बदरीनाथ हाईवे नगरासू से लेकर माणा गांव तक सुचारु है। जनपद में अभी भी 17 संपर्क मोटर मार्ग बंद पड़े हुए हैं।
प्रदेश के कई इलाको में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है और उत्तरकाशी, चमोली और नैनीताल के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बताई है और साथ ही तापमान में कमी आने का अनुमान है।

