लोहाघाट, पहाड़ समाचार टीम
उत्तराखंड में पहला रिजल्ट आया है. लोहाघाट से 16 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के पूरन सिंह को हराया है. अधिकारी को कुल 11,909 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के पूरन सिंह महज 8651 वोटों तक सिमट कर रह गए हैं. अधिकारी को 53.43 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी के पूरन को 38 फीसदी वोट से संतोष करना पड़ा.
2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है. ऐसे में कांग्रेस के पक्ष में पहला परिणाम आने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है. उनका दावा है कि उत्तराखंड में सिर्फ कांग्रेस की सरकार बनेगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राजेश सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा था. उन्हें सिर्फ 414 वोट मिले।

