देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
कप्तान लोकेश राहुल की नाबाद 103 रन की पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जयंट्स ने रविवार को मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 168 रन बनाकर मुंबई की पारी को आठ विकेट पर 132 रन पर रोक दिया। मुंबई की इस सीजन में यह लगातार आठवीं हार है।
राहुल ने मौजूदा सत्र में 62 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से अपना दूसरा शतक लगाया। उनका आखिरी शतक (60 गेंदों में नाबाद 103) भी 16 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ आया था। इस मैच को भी लखनऊ की टीम ने 18 रन से जीत लिया था।
राहुल ने मेरेडिथ के खिलाफ आखिरी ओवर में छक्का लगाकर आईपीएल करियर का चौथा शतक पूरा किया।
मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड ने दो ओवर में महज आठ रन देकर दो विकेट लिए। रिले मेरेडिथ को भी दो सफलता मिली जबकि जसप्रीत बुमराह और डेनियल सैम्स ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने 39 जबकि तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए 38 रन बनाए लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मोहसिन खान, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई और आयुष बडोन ने एक-एक विकेट लिया। दुश्मंता चमीर ने चार ओवर में सिर्फ 14 रन दिए।
रोहित ने अच्छी शुरुआत की और ईशान किशन ने सात ओवर में 49 रन की साझेदारी कर कुछ आकर्षक शाट लगाए।
इस दौरान जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक बल्लेबाज रहे ईशान बदकिस्मत रहे क्योंकि आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आए रवि बिश्नोई की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेने के बाद विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के जूतों से टकराकर जेसन होल्डर के हाथों में चली गयी ।
That's that from Match 37 and @LucknowIPL take this home with a 36-run win over #MumbaiIndians
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2022
Scorecard – https://t.co/O75DgQTVj0 #LSGvMI #TATAIPL pic.twitter.com/9aLniT8oHi
इसके बाद मुंबई ने नौवें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस (3 रन), 10वें ओवर में रोहित और 12वें ओवर में सूर्यकुमार यादव (7 रन) के विकेट गंवाए। चोटिल आवेश खान की जगह आए मोहसिन ने डेवाल्ड ब्रेविस (3 रन) जबकि कृणाल पंड्या ने रोहित और आयुष बडोनी ने सूर्यकुमार यादव (सात रन) को आउट किया. बडोनी का यह आईपीएल में पहला विकेट है। रोहित ने 31 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
महज 18 रन पर चार विकेट गिरने से मुंबई दबाव में थी लेकिन युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 14वें ओवर में बिश्नोई के खिलाफ दो छक्कों और 16वें ओवर में होल्डर के खिलाफ दो चौके लगाकर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा.
मुंबई को अब आखिरी चार ओवर में 59 रनों की जरूरत थी और पोलार्ड (19 रन) ने तिलक का साथ देते हुए मोहसिन के खिलाफ छक्का लगाकर हाथ खोला. लेकिन तिलक ने आवश्यक रन रेट कम करने के प्रयास में होल्डर की गेंद पर बिश्नोई को कैच दे दिया।
मुंबई को आखिरी दो ओवर में 44 रनों की जरूरत थी और चमीरा ने सिर्फ पांच रन देकर लखनऊ की जीत सुनिश्चित कर दी. क्रुणाल ने आखिरी ओवर में पोलार्ड और डेनियल सैम्स को आउट किया जबकि जयदेव उनादकट रन आउट हुए।
मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत का इंतजार कर रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और टीम के गेंदबाजों ने पावर प्ले में कसी हुई गेंदबाजी कर लखनऊ के बल्लेबाजों को ज्यादा रन नहीं बनाने दिये.
राहुल ने सैम्स के खिलाफ तीसरे ओवर में दो चौके लगाकर अपना तेवर दिखाये, जबकि चौथे ओवर में तिलक ने बुमराह की गेंद पर क्विंटन डिकॉक (10) का कैच छोड़ा और गेंद छह रन के लिए बाउंड्री के पार चली गई. . डिकॉक हालांकि इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे और अगली ही गेंद पर रोहित को कैच दे बैठे।
इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने अगले पांच ओवर तक अपनी पकड़ मजबूत की लेकिन राहुल ने दबाव कम करते हुए नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर उनादकट के खिलाफ छक्का लगाकर टीम का अर्धशतक पूरा किया. लखनऊ के लिए यह 30 गेंदों के बाद पहला चौका था।
अब तक खेल रहे मनीष पांडे (22 रन) ने मेरेडिथ के खिलाफ अगले ओवर में छक्का लगाया, जबकि राहुल ने लगातार दो चौके लगाकर इस ओवर का अंत किया. 11वें ओवर में बुमराह के खिलाफ चौका लगाने के बाद राहुल ने आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
अगले तीन ओवर में लखनऊ ने तीन विकेट खो दिए। कीरोन पोलार्ड ने 12वें और 14वें ओवर में क्रमश: पांडे और कुणाल पांड्या (एक रन) को पवेलियन की राह दिखाई. पांडे ने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। इस बीच राहुल ने 13वें ओवर में सैम्स के खिलाफ दो छक्के जड़े लेकिन गेंदबाज ने बिना खाता खोले मार्कस स्टोइनिस को आउट कर निराशा कम कर दी.
दीपक हुड्डा नौ गेंदों में 10 रन बनाकर मेरेडिथ के पहले शिकार बने। राहुल ने उनादकट के खिलाफ 18वें ओवर में लगातार तीन चौके लगाए लेकिन बुमराह के 19वें ओवर में सिर्फ चार रन आए. राहुल और आयुष बडोनी (14) ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम का स्कोर 168 पर पहुंचाया।
सीएसके बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2022 पूर्वावलोकन: चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी
देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
महेंद्र सिंह धोनी के करिश्मे पर एक बार फिर उम्मीद जताते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को आज आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ने पर कई मोर्चों पर अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
चेन्नई ने अब तक सात में से केवल दो मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने सात में से तीन मैच जीते हैं। पंजाब आईपीएल की अंक तालिका में आठवें और चेन्नई नौवें स्थान पर है। गत चैम्पियन चेन्नई इस सत्र में किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। उसने उस तरह की क्रिकेट नहीं खेली है जिसके लिए वह जानी जाती है और कप्तान रवींद्र जडेजा सामने से नेतृत्व करने में विफल रहे हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस पर तीन विकेट से शानदार जीत और उसमें धोनी का प्रदर्शन चेन्नई के लिए टॉनिक का काम किया होगा ।

धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्यों कहा जाता है। उन्होंने आखिरी ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाकर टीम को चमत्कारी जीत दिलाई. चेन्नई की कमजोर कड़ी उनकी गेंदबाजी रही है, लेकिन मुंबई के खिलाफ उनके गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने तीन विकेट लिए। वहीं पुराने सैनिक ड्वेन ब्रावो ने भी अपनी काबिलियत साबित की। कप्तान जडेजा न तो बल्ले से और न ही गेंद से प्रभावित कर पाए हैं। टीम को दीपक चाहर और एडम मिल्ने की कमी खल रही है, हालांकि श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्ष्णा ने अच्छी गेंदबाजी की है। युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ गुजरात टाइटंस के खिलाफ 73 रन को छोड़कर अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऑलराउंडर मोइन अली और शिवम दुबे को भी अधिक जिम्मेदारी से खेलना होगा क्योंकि एक और हार उन्हें आगे की दौड़ से बाहर कर सकती है।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को नौ विकेट से हराया। पंजाब के बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टान और शाह रुख खान लगातार अच्छा नहीं खेले हैं, जबकि जानी बेयरस्टो को चार मौके मिले और वे चारों में असफल रहे। गेंदबाजी में पंजाब के पास कैगिसो रबाडा हैं, जबकि अर्शदीप सिंह भी फॉर्म में हैं. वैभव अरोड़ा को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ की भूमिका अहम है, लेकिन वह परिचित अंदाज में नहीं खेल पाए हैं।

