लक्सर : कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हाथ में रिवॉल्वर लिए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल फोटो के आधार पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पीली टी-शर्ट पहने एक युवक हाथ में रिवॉल्वर लिए फिल्मी अंदाज में बैठा है और फोटोशूट करा रहा है.

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस दौरान कुछ भी तेजी से वायरल हो जाता है। कई बार लोगों की गलत हरकतें उनके लिए परेशानी का कारण बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ लक्सर से सामने आया है। यहां एक युवक को रिवॉल्वर से फोटो खिंचवाना मुश्किल हो गया। वायरल फोटो के आधार पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पीली टी-शर्ट पहने एक युवक हाथ में रिवॉल्वर लिए फिल्मी अंदाज में बैठा है और फोटोशूट करा रहा है.

हालांकि यह फोटो कब की है और फोटो में दिख रहा शख्स कौन है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। वायरल फोटो में दिख रहे युवक की तलाश तेज कर दी गई है. वहीं लक्सर कोतवाली एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि वायरल हो रही फोटो में एक युवक हाथ में रिवॉल्वर लिए बैठा है. वायरल फोटो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.