लक्सर : हरिद्वार पथरी जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. कच्ची शराब के खिलाफ अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से खेतों में चल रही दो कच्ची शराब भट्टियों पर छापेमारी की, साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. जबकि एक आरोपित मौके से फरार हो गया।

हरिद्वार पथरी जहरीली शराब कांड में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने जिले में अभियान चलाकर शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पुलिस अब खेतों और जंगलों में चलाई जा रही कच्ची शराब की भट्टियों को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ले रही है.

खानपुर एसएचओ अरविंद रतूड़ी ने बताया कि पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से तुगलपुर, आलमपुरा में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तुगलपुर में कच्ची शराब की शराब डिस्टिलरी में छापेमारी कर आरोपी गगनदीप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई मंदीप मौके से फरार हो गया.

शराब के मामले में मनदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, मौके से 30 लीटर कच्ची शराब और लाहन बरामद किया गया है. पुलिस की दूसरी टीम ने आलमपुरा में छापेमारी कर आरोपी रजवंत व बलवंत को गिरफ्तार कर लिया. मौके से 20 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद किया गया। दोनों जगहों से पुलिस ने भारी मात्रा में यूरिया भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल कच्ची शराब बनाने में किया जा रहा है. अरविंद रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आपको बता दें कि पथरी जहरीली शराब मामले में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को 9वीं मौत हरिद्वार जहरीली शराब मामले में हुई । मरने वाले शख्स का एम्स में इलाज चल रहा था, जिसकी सोमवार को मौत हो गई. सोमवार को एम्स में इलाज के दौरान जिस शख्स की मौत हुई, उसका नाम देदेवेंद्र पुत्र बीरबल निवासी दुर्गागढ़ था. सुखराम (40) निवासी शिवगढ़ का रहने वाला था। हरिद्वार जहरीली शराब मामले में तीन दिन के भीतर लोगों के बीच चर्चा है कि 11 लोगों की मौत हुई है, लेकिन जिला प्रशासन तीन दिन पहले हुई तीन लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब पीनी नहीं मान रहा है. . ऐसे में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हरिद्वार जहरीली शराब कांड में 8 लोगों की मौत हो चुकी है.