लक्सर : बदमाशों के हौसले कोतवाली क्षेत्र लक्सर में इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आता. बदमाश बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। वहीं, भोगपुर स्थित स्टोन क्रेशर में एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया . इसके बाद बदमाश हजारों की नगदी व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। वहीं, घटना से पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल है।

गौरतलब है कि हिसार हरियाणा निवासी क्रशर के साथी सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाश उनके महालक्ष्मी स्टोन क्रशर में घुस गए. इसके बाद क्रशर पर मौजूद दोनों कर्मचारियों को बंधक बनाकर 25 हजार नकद, एलसीडी, कर्मचारियों के मोबाइल फोन व हजारों का अन्य सामान लूट कर फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि बदमाश सुबह पांच बजे तक वहीं रहे और इस दौरान तोड़फोड़ भी की. मामले में लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।