धनोल्टी से pahaadnews टीम, :
अब चुनाव की बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है , इसमें में अब सब पार्टियों ने अब अपना पुरा धम खम अब प्रचार में लगा दिया है । वही बात करे धनोल्टी विधानसभा की तो वहा पर अभी तक सबसे आगे महावीर सिंह रांगड़ प्रचार में आगे चल रहे है । वही दुसरी ओर दोनो पार्टी बीजेपी और कांग्रेस ने भी अपना प्रचार सुरू कर दिया है ।
वही महावीर सिंह रांगड़ को क्षेत्र में अपार समर्थन मिल रहा है वो युवाओं में ज्यादा लोकप्रिय है और उनके प्रचार की डोर भी धनोल्टी के युवा संभाल रहे है।
महावीर सिंह रांगड़ क्षेत्र में लगातार बने हुए है चाहे वो कॉरोना काल में हो या किसी भी अवसर पर हमेशा जनता के बीच में रहते है।
इससे पहले भी 2012 में भीं रांगड़ विधायक रह चुके है और उनको यहा की भौगोलिक स्थिति से काफी अच्छे से जानते है।
बीजेपी में रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में काफी काम करवाए जिनको ले कर वो आज जनता के बीच जा रहे है। दिन प्रतिदिन उनके समर्थकों की संख्या बढ़ रही है ।
महावीर सिंह रांगड़ का कहना है की में चुनाव नही लड़ना चाहता था पर छेत्र की जनता के लिए में अब चुनाव मैदान में हु और अच्छे बड़े मार्जिन से चुनाव जीतूंगा ।

