24 मार्च 2020 को देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना के चलते पूरे देश में कंप्लीट लॉकडाउन की घोषणा की थी। जिसके बाद पूरे देश में सब कुछ थम गया था। जो जहां था वहीं फंस गया। और फिर वैश्विक महामारी ने तेजी से अपने पैर पसारे और दिन प्रतिदिन कोरोना मामलों में उछाल आता गया। लेकिन लॉकडाउन की बदौलत ही जनहानि को कम किया जा सका। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में भी कई राज्यों ने आंशिक कोरोना कफर्यू की घोषणा की। जिससे सभी लोग अपने अपने घरों में ही रहने को मजबूर थे अब धीरे धीरे कोरोना के केसों में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके बाद सभी राज्य अपने अपने स्तर से अनलॉक कर रहे हैं।

अनलॉक के साथ ही बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या
लंबे समय से अपने घरों में बंद रहने के चलते अब जैसे ही अनलॉक शुरू हुआ तो पर्यटकों ने उत्तराखंड की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। वहीं पूरा उत्तराखंड अब पर्यटकों की आमद से गुलजार है। लेकिन अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। जिसको देखते हुए पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। जिससे संभावित कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका जा सके। उत्तराखंड प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखाई दे रहा है। बावजूद उत्तराखंड आने वाले पर्यटक कोरोना गाइडलाइंस का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। जिसको देखते हुए अब प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया है।

मसूरी से बीते दिनों सामने आई थी एक फोटो
लॉकडाउन खुलने के बाद पहाड़ां की रानी मसूरी में भी टूरिस्टों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर मसूरी का एक फोटो भी तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें मसूरी में काफी भीड़ भाड़ नजर आ रही थी। जिसको देखते हुए अब प्रशासन काफी सख्त हो गया है। साथ ही टूरिस्टों की आमद को कम करने के लिए विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

वीकेंड पर मसूरी जाते समय साथ लेकर जाएं पास
देहरादून पुलिस ने पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए जरूरी कदम उठाए हैं। जिससे कि ज्यादा भीड़ ना हो सके। पुलिस कोठार गेट पर सभी आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसके साथ ही सभी टूरिस्टों के पास भी देखें जा रहे हैं। केवल उन्हीं लोगां को आने दिया जा रहा है जिनके पास राज्य में आने के लिए पास मौजूद है। आपको बता दें कि प्रशासन की यह व्यवस्था खाली वीकेंड के लिए की गई है। क्योंकि वीकेंड यानि शनिवार और रविवार को बाकी दिनों की अपेक्षा काफी ज्यादा भीड़ रहती है। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से मसूरी में बेवजह आने वाले लोगों की आमद पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। साथ ही शनिवार व रविवार के अलावा बाकी सभी दिन व्यवस्थाएं नार्मल ही रहेंगी।