पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण नैनबाग क्षेत्र में कई सड़कें बंद होने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मसोन जयद्वार द्वारागढ मोटर मार्ग तीन दिन से बंद होने से नकदी फसल मंडी और नैनबाग बाजार में नहीं पहुंचने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

अस्थायी विभाग लोक निर्माण विभाग थत्यूड के अधीन मसोन जयद्वार द्वारगढ मोटर मार्ग का चौड़ीकरण निर्माणाधीन है। जिस कारण पहाड़ी से बार-बार मलबा आने से सड़क अवरुद्ध हो रही है, ग्रामीणों की नकदी फसलें टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी, दालें आदि बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं और स्थानीय किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतनी सारी समस्याएँ सामने
है ।

किसान शरण सिंह पवार , गम्भीर सिंह, सुमन लाल बहुगुणा आदि का कहना है कि तीन दिन से मोटर बंद है। बारिश के कारण जहां फसलों को नुकसान हुआ है, वहीं बची हुई फसलों के बाजार में नहीं पहुंचने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह पवार एवं गोबिंद प्रसाद (बिट्टू) बहुगुणा का कहना है कि इस सड़क पर डबल कटिंग कार्य होने तथा भारी बारिश के कारण कई दिनों से सड़क बार-बार अवरुद्ध हो रही है। लोक निर्माण विभाग कुंभकर्णी नींद में किसानों को उनकी नकदी फसलें बेचने के लिए परेशान कर रहा है। तथा लोक निर्माण विभाग जौनपुर से इस मार्ग पर कुछ दिनों तक वही मशीन रखने का आग्रह किया गया।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेश बोले कि चौड़ीकरण के कारण नई कंटिग से काफी मात्रा में मलबा को एक किमी से 5 किलोमीटर तक बड़ी मात्रा में मलबा हटाया गया है। जिसमें जेसीबी से सड़कें खोलने का काम तेजी से चल रहा है. और मोटर मार्ग शाम और कल दोपहर तक खुला रहेगा ।