देहरादून : देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया गांधी इंटर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 1981 में पान की दुकान खोली। कुछ समय बाद उन्होंने नटराज पिक्चर हॉल के बाहर खाने-पीने की दुकान भी खोल ली। इस दुकान को भी उन्होंने साल 2000 तक चलाया। इसी साल अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत उनकी दुकान को भी हटा दिया गया था। इसके बाद गामा ने करीब 15 साल तक कई अलग-अलग नौकरियां कीं। वह छोटे-मोटे धंधे के अलावा ठेके का काम भी करते थे । निजी जीवन में संघर्ष कर रहे गामा ने इस दौरान भाजपा संगठन के लिए समर्पित रूप से काम किया।
2009 में हमने प्रॉपर्टी का काम भी किया। और 2012 तक हमने कुछ संपत्तियां ली. चुनाव में मैंने अपनी संपत्ति ढाई करोड़ दिखाई थी और आज उस संपत्ति की कीमत 20 करोड़ हो गई है. मैं अधिकतर अपनी संपत्ति बेच चुका हूं। जिसके कारण मेरे पास इतना धन है 2012 से पहले मेरे पास बहुत प्लाट थे जो मैंने बेच दिए। कहीं और प्लाट ले लिए और अगर संपत्ति का भाव बढ़ रहा है अगर संपत्ति का रेट बढ़ रहा है तो सबका बढ़ रहा है मेरा अकेले का नहीं बढ़ रहा है। ये न्यू बढ़ रहा है क्योंकि विकास कार्य ज्यादा हो रहे है।

यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, अक्षय तृतीया के इस पावन अवसर पर होगी पूजा

