पहाड़ों की रानी मसूरी में अवैध निर्माण पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है, जिसके तहत बुधवार को कार्यपालन यंत्री अतुल के नेतृत्व में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता के नेतृत्व में मसूरी के बाला हिंसार में दो बड़े अवैध निर्माण को जब्त कर लिया ।

बताया जा रहा है कि दोनों निर्माणों के नक्शे तो पास हो गए थे लेकिन भवन मालिक द्वारा नक्शे के विपरीत निर्माण कराया गया है, जिसका मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने संज्ञान लिया था. संयुक्त सचिव एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए तत्काल दोनों निर्माण को सील करने का निर्देश दिया.

कार्यपालन यंत्री अतुल गुप्ता के नेतृत्व में मसूरी बाला हिसार में डीके जैन व अनिल रावत द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को भारी पुलिस बल के बीच सीज किया गया.

कार्यपालन यंत्री अतुल गुप्ता ने बताया कि मसूरी में पूर्व में कई अवैध निर्माण चिन्हित किये गये हैं. लेकिन नक्शे को कई लोगों ने पास कर दिया लेकिन कई लोगों द्वारा नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए दो निर्माण जब्त कर लिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि मसूरी में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के नियमानुसार लोगों को नक्शा पास कराने के बाद ही निर्माण करना चाहिए ताकि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न हो। इस अवसर पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज भी उपस्थित थे।