विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर अपने निजी स्टाफ के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग आसन एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि वैसे तो संपूर्ण विश्व में योग पर आधारित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा है, परंतु योगनगरी ऋषिकेश में योग का प्राचीन काल से अलग ही महत्व रहा है । उन्होंने यह भी बताया कि योग वस्तुतः शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की प्रक्रिया है। योग का उल्लेख हमारे प्राचीन साहित्य में मिलता है।