मसूरी : मसूरी विधायक गणेश जोशी के जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत भाजपा मसूरी मंडल ने लाइब्रेरी के रोजलिन और शिव कॉलोनी में लगभग 650 कंबल और स्वास्थ्य किट का वितरण किया.
मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष राकेश रावत व पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में लाइब्रेरी स्थित रोजलिन में 350 कंबल व स्वास्थ्य किट का वितरण किया, जबकि गांधी चौक अकादमी रोड स्थित शिव कालोनी में . तीन सौ कंबल व स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया।


इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत व पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी ने हमेशा जनता को अपना परिवार माना और उनके सुख-दुख में हमेशा उनके साथ रहे. जिनके आशीर्वाद से वह आज मंत्री हैं, वे हमेशा उनके साथ हैं और उनकी मदद के लिए तैयार हैं।साथ ही मसूरी का विकास करते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने में जुटे हैं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता गीता कुमाई, सतीश ढौडियाल, नमिता कुमाई, रमेश खंडूरी, अमित भटट, दिनेश चैहान, आशीष कोठारी, विजय बिंदवाल आदि मौजूद रहे।

