देहरादून,
भारत में रिको प्रोडक्ट्स की विशिष्ट पार्टनर कंपनी, मिनोशा इंडिया लिमिटेड ने अगली पीढ़ी के लेजर प्रिंटर्स की एक असाधारण रेंज पेश की है। यह पेशकश भारत में ऑफिस प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को नया रूप देने की दिशा में उठाया गया कदम है। इस महत्वपूर्ण उत्पाद के दो विशिष्ट सेगमेंट हैं रू मोनो और कलर। प्रत्येक सेगमेंट को ऑफिस प्रिंटिंग का स्वरुप बदलने, उत्पादकता बढ़ाने और असाधारण गुणवत्ता प्रदान करने के लिए बड़ी सावधानी से तैयार किया गया है। ये अभिनव प्रिंटर्स टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण प्रगति के प्रतीक हैं। ये प्रिंटर्स उत्कृष्टता और उन्नति के जोश को प्रस्तुत करते हैं जिसके लिए मिनोशा और रिको, दोनों मशहूर हैं। नवीनता, बहुपयोगिता और सुरक्षा पर निरंतर फोकस के साथ मिनोशा इंडिया लिमिटेड सम्पूर्ण भारत में व्यवसायों की गतिशील जरूरतों से आगे बढ़कर डिजाइन किये गए ऑफिस प्रिंटिंग समाधानों का एक नया युग आरम्भ कर रही है।
सभी प्रिंटर वाई-फाई समर्थित हैं। इन प्रिंटर्स के लिए ग्राहकों को उद्योग में सर्वश्रेष्ठ ऑनसाइट सर्विस प्रदान किया जाता है, जिनमें एक स्मार्ट डिवाइस कनेक्टर, रिमोट डिवाइस मैनेजर, और एक मजबूत राष्ट्रव्यापी सर्विस पार्टनर्स का मजबूत नेटवर्क शामिल है। भारत में इस लेजर प्रिंटर रेंज की कीमत 30,000 रुपये से शुरू हो रही है। लॉन्च के अवसर पर मिहोशा इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, अतुल ठक्कर ने कहा कि मिनोशा इंडिया की स्थायी विरासत गुणवत्ता, भरोसे और पहुँच की बुनियाद पर खड़ी है। करीब तीन दशकों में इन सिद्धांतों ने हमारी पहचान को परिभाषित किया और उत्कृष्टता के प्रति हमारी निरंतर वचनबद्धता का मार्गदर्शन किया है। जैसा कि बाजार का जटिल गतिशील परिदृश्य लगातार विकास कर रहा है, हम इस समझ के साथ कि ये मूलभूत मूल्य ही हमारी प्रगति का पैमाना हैं, इन्हें बरकरार रखने के लिए दृढ़-संकल्प हैं।
रिको एशिया पैसिफिक के वाइस प्रेसिडेंट जनरल मैनेजर-मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी ने कहा कि भारत के तेज गतिशील और लगातार विकसित होते बाजार में टेक्नोलॉजी का अगुआ बना रहना महज एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता है। रिको में हम लोगों ने इस आवश्यकता को पूरे मन से अपनाया है। हम ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने और उनसे आगे निकलने के प्रति अपनी दृढ़ वचनबद्धता से संचालित होते हैं। यह वचनबद्धता महज उत्पाद संबंधी नई खोज से आगे सस्टेनेबिलिटी और जिम्मेदार व्यावसायिक पद्धति के प्रति बुनियादी सपर्पण तक विस्तारित है।

