देहरादून , पहाड़ न्यूज टीम

सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले रविवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें सिनी शेट्टी को कड़े मुकाबले के बाद मिस इंडिया का ताज पहनाया गया. मिस इंडिया की रेस में इस बार 31 कंटेस्टेंट के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला, जिन्हें सिनी शेट्टी ने पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया।

मिस इंडिया 2022 की विजेता सिनी शेट्टी 21 साल की हैं। सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह कर्नाटक से हैं। इसके अलावा, मिस इंडिया का ताज पहनने वाली सिनी शेट्टी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं। मिस इंडिया 2022 के खिताब से पहले, उन्होंने उप-प्रतियोगियों में मिस टैलेंट का पुरस्कार जीता था।

रुबल शेखावत बनीं फर्स्ट रनर अप: राजस्थान की रुबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनर अप बनीं। वह खुद को जिज्ञासु छात्रा मानती हैं। रूबल को डांसिंग, एक्टिंग, पेंटिंग और कई अन्य चीजों में दिलचस्पी है। उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।

दूसरी उपविजेता बनीं शिनाता चौहान: वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान फेमिना मिस इंडिया 2022 की सेकेंड रनर-अप बनीं। शिनाता की उम्र बी महज 21 साल है। शिनाता खुद को व्यक्त करना पसंद करती हैं। वह संगीत सुनना और अपने प्रशंसकों से बात करना पसंद करती हैं। उसे सेल्फ-केयर जैसी गतिविधियाँ पसंद हैं।

चयन पैनल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर उपस्थित थे।