देहरादून : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उत्तराखंड से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी. अग्निपथ योजना, अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाला समेत अन्य मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. इसमें पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे. सितंबर में शुरू हुई यह पदयात्रा दो महीने तक चलेगी।
पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को कांग्रेस भवन में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई. प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस तरह से अग्निपथ योजना युवाओं पर थोपी गई, उससे बेरोजगार युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वहीं, सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से अंकिता भंडारी प्रकरण पर लगातार लीपापोती की जा रही है. वीआईपी कौन है? लोग पूछ रहे हैं लेकिन जवाब नहीं मिल रहा. पदयात्रा लगभग सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी और जनता से संवाद का माध्यम बनेगी.

प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि डबल इंजन से न तो उत्तराखंड को फायदा हुआ और न ही राज्य का विकास हुआ। राहुल गांधी उत्तराखंड के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हैं. इसीलिए वह उत्तराखंड को लेकर गंभीर हैं। इसीलिए उन्होंने उत्तराखंड में पदयात्रा के लिए लंबा समय देने का वादा किया है. वह खुद उत्तराखंड के लोगों से जुड़ना चाहते हैं और उनका दुख-दर्द बांटना चाहते हैं। इस बैठक में विधायकों के अलावा वरिष्ठ नेता, सभी जिला अध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए.
उत्तराखंड : सहस्रधारा में सेल्फी लेने के चक्कर में मेडिकल छात्रा की नदी में गिरने से मृत्यु

