इन दिनों उत्तराखंड के हर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है और जगह जगह लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत रुड़की में बाइक रैली निकली गई। जिसे नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विधायक ने सभी को यातायात नियमों की शपथ भी दिलाई। दरअसल प्रदेशभर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है जिसमे लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आपको बता दे रुड़की के आदर्शनगर से शुरू हुई सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत बाइक रैली को नगरविधायक प्रदीप बत्रा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीँ रैली में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक ने सभी को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए शपथ दिलाई। साथ ही नगरविधायक प्रदीप बत्रा ने बताया सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत लोगो को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इस दौरान नगर विधायक ने बताया कि रैली के माध्यम से जनता से अपील की जा रही है कि वह यातायात के नियमों को फॉलो करे, हैलमेट और सीट बैल्ट का इस्तेमाल करे। अब देखना यह होगा कि विधायक प्रदीप बत्रा की इस दमदार अपील के बाद जनता कितनी जागरूक रहती है।