देहरादून: NEET 2023: मेडिकल और डेंटल कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) रविवार को आयोजित किया जाएगा. इस साल उत्तराखंड में 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे। देहरादून के अलावा हल्द्वानी, रुड़की, अल्मोड़ा, हरिद्वार, नैनीताल, नई टिहरी , पंतनगर, पौड़ी गढ़वाल और उधमसिंहनगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1.30 बजे तक ही केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड, सेल्फ डिक्लेरेशन, फोटो आईडी प्रूफ, फ्री स्कोरिंग के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी को भी परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एक दिन पहले ही अपना परीक्षा केंद्र जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन केंद्र पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो।
ले जाने की अनुमति है
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या कोई अन्य फोटो आईडी प्रूफ भी साथ रखना चाहिए।
एडमिट कार्ड पर एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
प्रवेश पत्र पर चिपकाने के लिए सफेद पृष्ठभूमि के साथ एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर ले जाएं।
एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए फॉर्म में एक 4 x 6 पोस्ट कार्ड साइज फोटोग्राफ संलग्न करें। इसे परीक्षा केंद्र पर निरीक्षक को देना होगा।
इसके साथ ही सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म और अंडरटेकिंग फॉर्म भी लाना होगा। यह भरा होना चाहिए।
उम्मीदवार अपने साथ एक पारदर्शी पानी की बोतल, 50 मिलीलीटर हैंड सैनिटाइजर की बोतल ले जा सकते हैं।
ये आइटम सख्त वर्जित हैं
किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, घड़ियों की अनुमति नहीं है। खाने का सामान भी परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र में आभूषण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
ड्रेस कोड
स्लीपर में आओ। जूते की अनुमति नहीं है।
पूरी बाजू के कपड़ों की अनुमति नहीं है।
यदि कोई अभ्यर्थी कल्चरल पोशाक में आता है तो इन छात्रों को उचित स्क्रीनिंग के लिए दोपहर 12:30 बजे केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
परीक्षा में धूप का चश्मा, घड़ी, टोपी पहनने की अनुमति नहीं है।
हेयर बैंड, ताबीज, बेल्ट, स्कार्फ, अंगूठी, कड़ा, कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, मेटेलिक आइटम अपने साथ न ले लाएं।
कब क्या
1.30 से 1.45 तक परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड सत्यापन और गाइडलाइन बताने का काम चलेगा।
परीक्षा पुस्तिकाओं का वितरण दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा।
छात्र दोपहर 1.50 बजे से परीक्षा पुस्तिका पर अपना विवरण भर सकेंगे।
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी जो शाम 5:20 बजे समाप्त होगी।
यहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कालोनी, दून इंटरनेशनल स्कूल, डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश, केंद्रीय विद्यालय आइएमए, केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ, एनडीएस पब्लिक स्कूल ऋषिकेश, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बांबे बाग, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेलनगर, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल राजा रोड, सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी, एशियन स्कूल इंदिरानगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

