मुंबई , PAHAAD NEWS TEAM

सिंगर और राइटर जावेद अख्तर एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल उन्होंने एक विवादित बयान दिया है. एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने तालिबान की तुलना आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल से की।

जावेद अख्तर का यह बयान बीजेपी की युवा शाखा को पसंद नहीं आया और कई युवा नेता जुहू स्थित जावेद अख्तर के घर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे. वह कहते हैं, ‘आरएसएस बुरे वक्त में सभी लोगों की मदद करता है। जावेद अख्तर कैसे तालिबान की तुलना आरएसएस से कर सकते हैं। उन्हें माफी मांगनी होगी। यह बहुत ही शर्मनाक है कि इतना पढ़ा-लिखा आदमी ऐसा बयान दे सकता है। जावेद अख्तर के घर के बाहर प्रदर्शनकारी इस तरह के बयान दे रहे हैं।

जावेद अख्तर ने भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बताया है। उन्होंने यह भी कहा है, ‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है लेकिन आरएसएस और विहिप का समर्थन करने वाले कई लोग हैं। जिनकी विचारधारा 1930 के नाजी से मिलती-जुलती है’ जावेद अख्तर का इन दिनों कंगना रनोट के साथ विवाद भी चल रहा हैl उन्होंने कंगना रनोट पर मानहानि का केस भी किया है l मुंबई हाईकोर्ट ने कंगना रनोट के मामले को खारिज करने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला सुरक्षित रख लिया है। जावेद अख्तर विवादित बयान देते रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके बयानों का विरोध हो रहा है. जावेद अख्तर एक फिल्म लेखक हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने भी लिखे हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हैं।

जावेद अख्तर के बेटे का नाम फरहान अख्तर और बेटी का नाम जोया अख्तर है। दोनों ने कई फिल्में भी की हैं। फरहान अख्तर हाल ही में फिल्म तूफान में नजर आए थे।