चमोली/जोशीमठ : चारधाम यात्रा के मद्देनजर औली में नगर पालिका जोशीमठ ने चलाया व्यापक सफाई अभियान औली के पर्यटन स्थल में पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए नगर निगम प्रशासन के पर्यावरण मित्रों ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया है. औली बुग्याल में क्लिफ टॉप रिजॉर्ट में कई टन कचरा डंप किया गया। नगर स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि औली बुग्याल में नगर निगम प्रशासन द्वारा कूड़ा उठाने के बावजूद पर्यटकों द्वारा खुले मैदान में प्लास्टिक का कचरा फेंका जाता है, जिसका आज पालिका के सफाई मित्रों ने निस्तारण एक ट्रक कूड़ा समेट कर जोशीमठ कूड़ा डंपिंग जोन में डाल दिया है।
नगर पालिका ने औली में किया सफाई अभियान।

