मसूरी : बैठक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, ऐसे में एनजीटी के आदेश ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है. उन्होंने कहा, इस संबंध में नगर पालिका वकीलों से राय लेगी। नगर पालिका इस मामले में एनजीटी में रिव्यू फाइल करेगी ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि चूंकि पूरा होटल उद्योग पर्यटन पर निर्भर करता है, पर्याप्त जल आपूर्ति बाधित होने से अर्थव्यवस्था के साथ-साथ रोजगार भी प्रभावित होगा, जिससे एक बड़ी समस्या पैदा होगी। इसे ध्यान में रखते हुए अपील दायर की जाएगी।
एनजीटी के आदेश के बाद प्रभावित होगा पर्यटन, देना होगा समय : संदीप साहनी
उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि इस फैसले से पर्यटन पर असर पड़ेगा और इसके लिए समय दिया जाना चाहिए क्योंकि इतनी जल्दी कोई समाधान नहीं निकल सकता। उन्होंने कहा कि राज्य में जीडीपी का 35 फीसदी पर्यटन से आता है, ऐसे में अगर होटल उद्योग प्रभावित होता है तो इसका असर पूरे राज्य पर पड़ेगा.
इस अवसर पर जल निगम से एमएस मनराल, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला, टीएस रावत एसएसआई गुमान सिंह नेगी, वन विभाग से डिप्टी रेंजर जगजीवन लाल, पर्यटन विभाग से पर्यटन अधिकारी हीरालाल , नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, नगर अभियंता वीपी बधानी, एमडीडीए के अवर अभियंता मनवीर सिंह पंवार, होटल एसोसिएशन आशीष गोयल, व्यापार संघ महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।
बच्चों के बीच स्कूल के दिनों को याद करके भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

