मसूरी : सद्भावना संस्था के तत्वाधान में 25वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं नि:शक्तजनों को सहायता सामग्री वितरण का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने किया। शिविर में 350 से अधिक नेत्र रोगियों की जांच की गई तथा 30 रोगियों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनका शीघ्र ही निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित शिविर में शहर के 350 से अधिक नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिसमें एनआईईपीवीडी के माध्यम से 300 मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया। वहीं, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 30 मरीजों का चयन किया गया, जिनका देहरादून के विवेकानंद नेत्रालय में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। दिव्यांगों को सहायता सामग्री वितरण में 250 व्यक्तियों को बैसाखी, श्रवण यंत्र, चलने की छड़ी, व्हील चेयर देकर सहायता प्रदान की गई।
विवेकानंद नेत्रालय की ओर से शीशपाल नेगी, गौरव पांडे, राजा दास, रीमा जोशी, सादिका, इरफान व एनआईईपीवीडी की ओर से जगदीश लखेड़ा, अमोद सिंह, प्रवीन भटट, आकाश राठौर, व भूपेंद्र राणा ने सहयोग किया। शिविर बनाने में सदभावना अध्यक्ष सुनील पंवार, महामंत्री अरविंद सोनकर, संयोजक अनुज तायल के साथ संदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रविन्द्र गोयल, सोनिया, भगवती प्रसाद कुकरेती, भरोसी रावत, राजेश कन्नौजिया, राजीव अग्रवाल, अनिता चंद्रा, महिमानंद, नीति शर्मा, संतोष आर्य, रफीक अहमद, का अहम योगदान रहा।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सतीश ढौंडियाल, मनोरंजन त्रिपाठी मौजूद रहे.
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े
टिहरी : सीडीओ मनीष कुमार बोले राज्य सरकार की बिल लाओ-इनाम पाओ योजना 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगी

