मसूरी : पहली बार क्लब महिंद्रा मसूरी ने बिरयानी फेस्टिवल का आयोजन किया है, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों की बिरयानी को शामिल कर प्रदर्शित किया गया. जिसमें विशेष रूप से वाजिद अली शाह या पर्दा बिरियानी ,चेट्टिनाड बिरयानी और अवधी बिरियानी शामिल हैं। इस बिरयानी को मिर्ची के सालन, बुरानी रायता, उत्तराखंडी सलाद के साथ परोसा जा रहा है. जिसकी रिजॉर्ट आने वाले पर्यटक सराहना कर रहे हैं।

रिसोर्ट के प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने बिरयानी महोत्सव की जानकारी देते हुए कहा है कि क्लब महिंद्रा में लगातार इस तरह के फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, लेकिन पहली बार बिरयानी महोत्सव का आयोजन किया गया, ताकि यहां आने वाले पर्यटक विभिन्न प्रांतों के व्यंजनों का स्वाद ले सकें । और स्थानीय नागरिक भी विभिन्न व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता के साथ अगर उन्हें तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाएं तो उनकी खुशी दोगुनी हो जाती है. वहीं सैलानियों की यह उम्मीद रहती है कि उन्हें कुछ नया स्वाद मिले और कोई नई डिश मिले. उन्होंने यह भी बताया कि रिसॉर्ट के बुफे में गढ़वाली व्यंजन भी रोजाना परोसे जाते हैं।

इस मौके पर क्लब महिंद्रा के हेड सैफ अनिल जुयाल, सैफ राकेश पाठक, फूड एंड बेवरेज मैनेजर सतीश शर्मा, फ्रंट ऑफिस मैनेजर देवेंद्र बर्तवाल आदि ने पर्यटकों से क्लब महिंद्रा रिजॉर्ट में आकर इन लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का विशेष अनुरोध किया है.