जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को भाजपाइयों ने उनको नमन किया। मंडलस्तर पर सेवा कार्य के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मसूरी :

आज प.दीन दयाल उपाध्याय पुण्य तिथि पर मसूरी भाजपा द्वारा उनको श्रद्धांजली दी गई और उनको विचारो और आदर्शो को याद किया गया। सुबह लंढौर स्थित दीन दयाल उपाध्याय स्मारक पर मसूरी भाजपा के अध्यक्ष मोहन पेटवाल वह अन्य कार्यकर्ता फूल माला अर्पित कर उनको याद किया गया।
इस अवसर पर मसूरी भाजपा के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा है की हमें उनको आदर्शो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वे कहते थे कि जंजीर की ताकत बढ़ानी है तो उसकी सबसे कमजोर कड़ी को मजबूत करें। जब विश्व साम्यवाद और पूंजीवाद के बीच डोल रहा था। तब उन्होंने अंत्योदय रूपी समाज दर्शन प्रस्तुत किया। वे राजनीतिक लोकतंत्र से ज्यादा सामाजिक लोकतंत्र को महत्वपूर्ण मानते थे।
श्री मोहन पेटवाल ने ये भी कहा है वो भारतीय जनसंघ (वर्तमान भाजपा) के संस्थापकों में से एक थे। उनका जीवन हमेसा से ही सामजिक कार्यो के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर महामंत्री कुशल सिंह राणा , अरविन्द सेमवाल (मनोनीत सभासद ),मदन मोहन शर्मा (मनोनीत सभासद ), आशुतोष कोठरी पूर्व जिलापंचायत सदस्य, ओपी उनियाल भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=Ei8r0CxYZ7w