संगठन के विस्तार के क्रम में भाजपा ने बुधवार रात्रि अपने मसूरी जिले की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। मसूरी मंडल में 13 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की।

मसूरी जिले में 4 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 5 मंत्री के अलावा एक-एक कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी व मीडिया प्रभारी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की सहमति के पश्चात मंडल कार्यकारिणी निम्न प्रकार घोषणा की जाती है।

प्रेम सिंह पवार, अरविंद सेमवाल, सुनील चमोली, बादल प्रकाश उपाध्यक्ष , कुशाल सिंह राणा , नरेंद्र मेलवाल महामंत्री ,नमिता कुमाई , अनीता धनई ,सपना शर्मा, ब्रह्मदत्त ज्योति , सविता गुरुग मंत्री,रमेश कन्न्नौजिया कोषाध्यक्ष , मनोज खरोला मीडिया प्रभारी बनाए गए।

आज उत्तराखंड के जौनपुर क्षेत्र के विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले महान पुरुष स्वर्गीय सरदार सिंह रावत की पुण्यतिथि है, इस अवसर पर नैनबाग क्षेत्र के लोग नैनबाग में एकत्रित होकर उनको याद किया जा रहा है।