मसूरी : आज करवा चौथ का पर्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। मसूरी के श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में करवा चौथ पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करवा चौथ के पर्व को मनाने के लिए मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.
कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं किसी त्योहार को मनाने के लिए जुटी हैं। महिलाओं ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि हर कोई करवा चौथ का त्योहार मनाने की तैयारी कर रहा है, ऐसे में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सभी महिलाओं को एक मंच पर लाकर इस त्योहार को मनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

उन्होंने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता से लेकर सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो लेने, लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार जीतने सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया.
कार्यक्रम के बीच महिलाओं ने जमकर डांस कर पर्व का आनंद लिया. इस अवसर पर लकी ड्रा का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

इस मौके पर मसूरी टेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल और महासचिव जगजीत कुकरेजा ने महिलाओं को करवा चौथ की बधाई देते हुए पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि एसोसिएशन द्वारा सबके नाम पर करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया.
जिसमें मसूरी और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं को मुफ्त मेंहदी दी गई, वहीं कई युवतीयों और लड़कियों ने मेहंदी प्रतियोगिता भी की और बच्चों की प्रतिभा देख हर कोई हैरान रह गया.

पूर्व पार्षद शशि रावत, छावनी बोर्ड की पूर्व सदस्य पुष्पा पडियार और मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव सपना शर्मा ने कहा कि मसूरी में पहली बार ऐसा सामूहिक करवा चौथ उत्सव मनाया गया, इससे महिलाओं का मनोबल बढ़ता है.
इसके लिए उन्होंने रजत अग्रवाल और उनकी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि करवा चौथ के मौके पर महिलाएं सजधज के पूजा अर्चना कर वर्त रखती हैं, वह रात को चांद देखने के बाद अपने वर्त को तोडती है उन्होने कहा कि सभी महिलाये और युवती अपने पति के लम्बी उम्र की कामना कर परिवार के सुख समृधि के भी कामना करती हैं।
जिन्होंने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है ये उनके नाम है
लंबे बाल विजेता – मीनाक्षी
छोटे बाल विजेता – नफरीन
कान में बाली – इमराना
वाशिंग मशीन – बीना
इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, सतीश जुनेजा, तनमीत खालसा, पुष्पा पडियार, सपना शर्मा, भावना गोस्वामी, प्रोमिला नेगी पंवार, प्रभा बर्त्वाल, लीला कंडारी, नमिता कुमाई, राधा आनंद, चांदनी बलूनी छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, मेघ सिंह कंडारी, शिव अरोड़ा, सलीम अहमद, अनंत प्रकाश, मनोज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आभा अग्रवाल, सोनल अग्रवाल,, राजेश्वरी नेगी, पुष्पा पुंडीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

