मसूरी : पर्यटन नगरी मसूरी के माल रोड में सड़क के लगातार ऊंचे होने से दुकानदारों की दुकानों में पानी घुसने की समस्या के समाधान के लिए पूरे माल रोड को नीचा करने के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग ऐजाज अहमद ने कहा कि अप्रैल में सीजन खत्म होने से पहले काम खत्म कर लिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ऐजाज अहमद ने विभाग के अधिकारियों के साथ मालरोड के तहत होने वाले कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

इस मौके पर मुख्य अभियंता ऐजाज अहमद ने कहा कि मॉल रोड की हालत बहुत खराब है और मॉल रोड का लेबल लगातार ऊंचा रहता है, जिससे दुकानें नीची हो जाती हैं और बारिश के दौरान दुकानों में पानी भर जाता है. इस समस्या को देखते हुए पूरे मॉल रोड को नीचे करने का काम शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि मॉल रोड को मिलिंग तकनीक से नीचे लाया जा रहा है। नगर पालिका व एमडीडीए के खाते में राशि जमा होने के बावजूद राज्य योजना से कार्य स्वीकृत किया गया है।

इसमें चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।उन्होंने कहा कि मिलिंग मशीन में लगातार स्क्रेप कर रही है और जब आवश्यकता के अनुसार खुदाई की जाएगी और उसके बाद इसमें डीबीएम का काम शुरू किया जाएगा, इससे पहले एसटीपी पाइप बिछाई जाएगी जिसके बगल में यूटिलिटी फिटिंग की जाएगी. कि बाद में कोई परेशानी न हो और रास्ता न टूटे

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि जितना हो सके काम पूरा किया जाए, ताकि पर्यटकों व दुकानदारों को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अप्रैल के अंत तक काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जाएगा ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। इस मौके पर कार्यपालन यंत्री प्रवीन कुश, सहायक अभियंता राजेंद्र पाल सहित अधिकारी मौजूद रहे.

चारधाम यात्रा 2023: ग्रीन और ट्रिप कार्ड वाले वाहन कर सकेंगे सीधे यात्रा, आने से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट