मसूरी : चिंतन शिविर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में होगा। शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के सचिव, विभागाध्यक्ष सहित अन्य सभी उच्चाधिकारी भाग लेंगे.
उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए धामी सरकार आज से चिंतन का आयोजन करने जा रही है. यह चिंतन शिविर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में आयोजित होगा। शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के सचिव, विभागाध्यक्ष सहित अन्य सभी उच्चाधिकारी भाग लेंगे. बता दें कि प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार करने वाला यह सरकार का पहला चिंतन शिविर है।

सचिव (योजना) डॉ. आर. मीनाक्षी के अनुसार चार दिवसीय शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे. पहले दिन राज्य के आर्थिक और मानव विकास संकेतकों पर प्रस्तुति दी जाएगी। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और अकादमी के निदेशक का व्याख्यान भी होगा।
प्रमुख सचिव आवास आनंद बर्धन, नीति आयोग के सलाहकार डॉ. कुंदन कुमार शहरीकरण पर बयान देंगे. प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी आरके सुधांशु का व्याख्यान पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण में तकनीक में बदलाव पर होगा. इसी तरह सरकार के आला अधिकारी चिंतन शिविर में अपने-अपने विभागों से जुड़े विकास का रोडमैप रखेंगे और विशेषज्ञ उस पर चर्चा करेंगे.
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

