मसूरी : थत्यूड स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित मंडल कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई. बैठक के बाद मंडल महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवान ने कहा कि 20 फरवरी को जौनपुर विकासखंड सभागार में भाजपा कार्यसमिति की महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार व मंडल प्रभारी व मंडल प्रभारी से लेकर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे ।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में सरकार की जनोपयोगी और कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही आम आदमी कैसे संगठन की नीतियों और गतिविधियों से जुड़ा है, इस पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में बिजेंद्र सिंह पंवार, जय प्रकाश नौटियाल, जनक बिष्ट, राकेश पंवार, हरीभजन सिंह, नीतू देवी, सुनील भट्ट, अब्बल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

