मसूरी : मसूरी वन प्रमंडल के रायपुर रेंज के अंतर्गत मास्टर कंट्रोल रूम मालसी में एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन के करीब 50 सदस्यों और अधिकारियों को जंगल में आग से बचाव के लिए विशेषज्ञों द्वारा फील्ड ट्रेनिंग दी गई.

मालसी में मसूरी वन प्रमंडल, एनडीआरएफ द्वारा आयोजित प्रशिक्षण एवं फील्ड प्रशिक्षण में भारतीय वन सेवा व प्रवक्ता कैसपोस एफआरआई डा. टी. ब्यूला एलिल मनी, सहायक वन संरक्षक सेवा निवृत्त भरत सिंह, वैज्ञानिक सेवानिवृत्त एफआरआई देहरादून वीके धवन, उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी सुभाष चन्द्र वर्मा, वन दरोगा मसूरी वन प्रभाग गौतम क्षेत्री ने एनडीआरएफ बटालियन के सदस्यों को वनाग्नि लगने के मुख्य कारण, वनाग्नि को न्यून करने हेतु रोकथाम के उपाय, फायर डेन्जर रेटिंग निकालना, वनाग्नि रोकने हेतु ग्रामीणों की सहभागिता, वनाग्नि की घटना होने पर की जाने वाली त्वरित कार्यवाही तथा वनाग्नि रोकने हेतु मास्टर कन्ट्रोल रूम मालसी में रखे गये उपकरणों की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी आदि विषयों पर विस्तार से अवगत कराया गया तथा राजपुर क्षेत्र में एनडीआरएफ के सदस्यों को जंगल में आग से बचाव का फील्ड प्रशिक्षण दिया गया।

चारधाम यात्रा 2023: ग्रीन और ट्रिप कार्ड वाले वाहन कर सकेंगे सीधे यात्रा, आने से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट