मसूरी : महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव गीता रावत का मसूरी आगमन पर भाजपा मसूरी महिला मोर्चा एवं मसूरी मंडल ने जोरदार स्वागत किया और महासचिव बनने पर बधाई दी.

मोर्चा की प्रदेश महासचिव गीता रावत के मसूरी आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान व उनकी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने व उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगी.

इस अवसर पर गीता रावत ने भाजपा मसूरी मंडल व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि महिलाओं को भाजपा में शामिल होना चाहिए. बीजेपी में महिलाओं को जो सम्मान मिलता है वो दूसरी पार्टियों में नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि राज्य की पचास प्रतिशत आबादी महिलाओं की है।

महिलाओं के विकास एवं उत्थान तथा स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला मोर्चा मजबूत है, लेकिन इसके साथ अच्छी महिलाओं और कामकाजी महिलाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि भाजपा मजबूत बने।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, मनोनीत सभासद अरविंद सेमवाल, कपिल मलिक, तनमीत खालसा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, अनीता जवाड़ी, सुमन नेगी, राजेश्वरी नेगी, रीता खुल्लर, विजय बिंदवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम, मोहन शाही आदि मौजूद रहे।