मसूरी : मसूरी हाथीपांव कार्ट मैकेंजी रोड पर दो अलग-अलग हादसों में दो कारें अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार 10 लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि अन्य 9 लोग घायल हो गए। तीन लोगों को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है और 6 का इलाज मसूरी के उप जिला अस्पताल में चल रहा है।
मसूरी पुलिस ने बताया कि देर रात मसूरी हाथीपांव रोड कार्ट मैकेंजी रोड पर डेरा माइंस के पास एक कार खाई में गिर गई. इसमें सवार 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल सेवा की मदद से 108 एंबुलेंस में मसूरी उप-जिला अस्पताल में रेस्क्यू भेजा गया. इधर, 1 घंटे के बाद एक और कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे 5 युवक सवार थे।
जिसे स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल कर्मियों की मदद से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जिसमें एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि दोनों कारों में सवार लोग देहरादून के रहने वाले हैं और मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट व अन्य जगहों से घूमकर वापस देहरादून जा रहे थे. हादसा घने कोहरे और देर रात बारिश के कारण हुआ होगा। दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घायलों के नाम
आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी क्लेमन टाउन आयु 27, विवेक दुबे पुत्र मनोज कुमार दुबे निवासी क्लेमन टाउन आयु 20, दिव्यानी पुत्री नवीन निवासी टर्नर रोड देहरादून आयु 20, राशिद पुत्र करीम शाह निवासी चौधरी कॉलोनी आईएसबीटी देहरादून 20 वर्ष, शान पुत्र अली अंसारी निवासी चौधरी कॉलोनी आईएसबीटी देहरादून उम्र 30 वर्ष है।
घायलों के नाम
राहुल चौहान पुत्र देवेंद्र सिंह चौहान निवासी देहरादून उम्र 26,संजय चौहान पुत्र रामचंद्र चौहान निवासी शिमला बाईपास देहरादून उम्र 23,नवीन नेगी पुत्र दिलीप नेगी निवासी शिमला बायपास देहरादून उम्र 25,आशीष मेहरा पुत्र सुरेंद्र सिंह मेहरा निवासी किशन नगर देहरादून बाईपास देहरादून 22, शैंकी रावत पुत्र जयपाल सिंह रावत निवासी शिमला बाईपास देहरादून उम्र 25 वर्ष है।
मृतक का नाम-
कुलदीप पंवार पुत्र भरत सिंह पवार निवासी शिमला बाईपास देहरादून उम्र 27 वर्ष है।

