मसूरी में शहर कांग्रेस द्वारा आयोजत दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हिस्सा लिया। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओ को मंच पर जगह न मिलने पर हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओ को शांत करवाने के लिए हरीश रावत को आगे आना पड़ा तब जाके मामला शांत हुवा। इस बीच कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
इस अवसर पर समारोह के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी कार्यकर्ताओ से आह्वान किया आपकी गुटबाजी छोड़कर कांग्रेस को सत्ता में वापिस लाने के लिए सब लोग एकजुट होकर काम करे। वही श्री रावत ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला कहा के महगाई से जनता बेहाल है उन्होंने रसोई गैस और पेट्रोल डीज़ल के बढ़ाते दामों को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा।
प्रेदश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी भाजपा सरकार को आड़ेहाथो लिया और कहा सरकार महगाई को कंट्रोल करने में ना काम रही है और कार्यकर्ताओ को एक साथ मिलके भाजपा को हटाने का संकल्प लिया।
दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, प्रदेश सह प्रभारी हरीश धर्माणी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, जसबीर कौर आदि ने भी संबोधित किया दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार लाने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन पालिका सभासद प्रताप पंवार व दर्शन सिंह रावत ने किया।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, मेघ सिंह कंडारी, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, सरिता कोहली, सरिता पंवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मसूरी विधानसभा वसीम खान, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद, संदीप साहनी, भगवती प्रसाद कुकरेती, राम प्रसाद कवि, रामी देवी, शिवानी भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



