मसूरी : आज लगभग दोपहर 12:00 बजे डी एस कोहली दो अन्य पुलिसकर्मी और कुछ अन्य लोगों के साथ जगदीश नाम के एक आदमी के यहाँ पहुंचे। उनका घर क्लियर ब्यू ज्योति कॉटेज ,बलोगज मसूरी में है वहाँ पहुंचकर उन्होंने मेरे साथ एव मेरे परिवार के साथ गाली गलौज की, गुंडागर्दी की जबरन कोशिश की, मेरे घर का सामान बाहर फेंक दिया। जब हम लोगों द्वारा मसूरी कोतवाल डी एस कोहली से निवेदन करने का प्रयास किया गया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। तो उनके द्वारा हमे पुलिस बल का डर दिखाते हुए हमारे साथ गुंडागर्दी की हमें धमकाते हुए कहा कि वह तो पूरी मसूरी के मालिक जो चाहे कर सकते हैं

जब पुलिस वाले ही गुंडे हो जाए तो हम गरीब लोग न्याय के लिए किसके पास जाएं। जिन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है वे लोग ही इसका खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। मसूरी कोतवाल डी एस कोहली ने हमें डरा धमकाकर एव वर्दी का खौफ दिखाकर हमारे साथ बहुत अत्याचार किया है एव हमारे समस्त घरेलू समान बिना किसी कारण के सड़क पर फेंक दिया। मसूरी कोतवाल डी एस कोहली के अवैध एव अत्याचारी कृत्य के कारण हमें बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो गया है

जगदीश ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मसूरी कोतवाल डी एस कोहली एव उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की अर्जी लगाई है एव न्याय की मांग की है।

उत्तराखंड: 1800 गांवों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित पुलिस, अंकिता हत्याकांड के बाद सरकार ने उठाया कदम