आज देहरादून में राजभवन में एक साधे समारोह में उत्तराखंड की नई कैबिनेट को राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमे की मसूरी विधानसभा से विधायक गणेश जोशी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। उनको मंत्री बनाए जाने पर मसूरी विधानसभा में कार्यकर्ताओ में भरी उत्साह है। क्योकि मसूरी विधायक को मंत्री पद मिलना एक अहम् बात है।
इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा है की में पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होने मेरेको ये नई जिम्मेदारी दी है। 2020 में भी हमारी पार्टी की सरकार बनेगी।
जैसा की विदित हो गणेश जोशी एक यैसे विधायक है जो की हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के साथ जुड़े रहते है। कोरोना काल में उनका काम अनुकरणीय रहा है। वो ३ बार से लगातार विधायक है, २ बार मसूरी विधानसभा और एक बार राजपुर विधान सभा से।

जाने गणेश जोशी की सक्षिप्त परिचय

श्री गणेश जोशी का जन्म 25 फरवरी 1958 को एक सैन्य परिवार में हुआ था। इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने के बाद 16 नवंबर 1976 को गढ़वाल राइफल रेजिमेंट में एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की। उन्होंने सिक्किम, असम, राजस्थान के विभिन्न सीमांत क्षेत्रों में भी देश की सेवा की। उन्हें सेना द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया। जून 1983 में, अस्वस्थता के कारण, स्वयंसेवक सेना से सेवानिवृत्त हो गया।

राजनीतिक :
2017: वह 12,077 मतों के अंतर से कांग्रेस पार्टी के गोदावरी थप्पी को हराकर मसूरी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से उत्तराखंड विधानसभा के लिए चुने गए।
2012:वह मसूरी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जोत सिंह गन्सोला को हराया।
2009:उन्हें उत्तराखंड विधान सभा की आवास समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था।
2007: वे राजपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए।
2000-2002 :वे बीजेपी देहरादून महानगर के जिला जनरल सेक्टरी बने