मसूरी : शुक्रवार को मसूरी में डॉक्टर बीनू जॉर्ज व वुडस्टॉक स्कूल की समस्त टीम द्वारा सनातन धर्म विद्यालय में मेंटल हेल्थ के संबंध में बहुत सुंदर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के जरिए कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को सोशल मीडिया के सदुपयोग, आत्मरक्षा एवं अंधविश्वास को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया । वुडस्टॉक स्कूल की समस्त टीम द्वारा एक नाटक के जरिए छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।

डॉक्टर बीनू जॉर्ज जी व वुडस्टॉक स्कूल की समस्त टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों में समय-समय पर ऐसे कार्यशाला आयोजन किया जाता है जो बेहद सराहनीय है। एक बार पुनः उनकी समस्त टीम को इस नेक एवं सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद।

मैं डॉक्टर बिनु जॉर्ज जी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे भी इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया।

अंत में मसूरी नगरपालिका सभासद गीता कुमाईने  कहाँ बस इतना ही कहना चाहूंगी कि जिस तरह हमारी संस्कृति हमारी पहचान है, उसी तरह हमारे बच्चे हमारी शान और हमारे अस्तित्व की पहचान हैं। साथियों, युवा पीढ़ी हमारा ही नहीं बल्कि पूरे समाज और देश का उज्जवल भविष्य है। इसलिए हमारा पहला दायित्व है कि हम उन्हें समय देकर उनका सही मार्गदर्शन करें। अतः आप सभी से अनुरोध है कि अपने व्यस्त कार्यक्रम से 1 से 2 घंटे अपने बच्चों के लिए निकालें और एक मित्र की तरह उनकी दिनचर्या के बारे में जानने और समझने का प्रयास करें।